Sonbhadra News : पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगों से पैसा आया वापस, पीड़ित को किया सुपुर्द
ऑनलाइन जॉब के झांसे में आकर पटवध गांव निवासी चंद्र प्रकाश सोनी ने अज्ञात व्यक्तियों को 28,248 रुपये देकर ठगी का शिकार हो गए। ठगी का शिकार होने पर पीड़ित की शिकायत पर चोपन थाने में मामला दर्ज किया गया।





