LFM अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को अग्निशमन गैस सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) के उपयोग की विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले सिलेंडर की पिन निकालनी चाहिए, इसके बाद सेफ्टी गार्ड हटाकर पाइप को सीधे आग की दिशा में करते हुए गैस का छिड़काव करना चाहिए। इस प्रक्रिया को उन्होंने मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रदर्शित भी किया। वहीं LFM राम आशीष यादव ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत बोरा, कंबल या कोई मोटा सूती कपड़ा पानी में भिगोकर सिलेंडर पर डालकर ढक देना चाहिए, जिससे आग पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र कुमार, ब्रह्मानन्द रवानी, मोना दास, अंजलि, सेजल रवानी, आफरीन, प्रदीप सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और वे आपात स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने में सक्षम बनते हैं।