Sonbhadra News : भुखमरी के कगार पर पहुंचे मनरेगा कर्मचारी, 8 माह से नहीं मिल मानदेय
लम्बे समय से बकाया मानदेय की मांग को लेकर आज जिलाध्यक्ष विनय पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या कलेक्ट्रेट पहुंचे मनरेगा कर्मियों प्रदर्शन ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा......

कलेक्टर पर प्रदर्शन करते मनरेगा कर्मी.....
sonbhadra
5:50 PM, February 25, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• बकाया मानदेय की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सोनभद्र । लम्बे समय से बकाया मानदेय की मांग को लेकर आज जिलाध्यक्ष विनय पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या कलेक्ट्रेट पहुंचे मनरेगा कर्मियों प्रदर्शन ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने होली पर्व का हवाला देते हुए शीघ्र बकाया मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय पांडेय ने कहा कि "मनरेगा कर्मचारी 18 वर्षों से मनरेगा अधिनियम में पूर्ण निष्ठा पूर्वक कार्य का संचालन कर रहे हैं और शासन द्वारा चलाये गये अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। इसके बावजूद हमारा अल्प मानदेय 8 माह से बकाया चल रहा है। मानदेय न मिलने से बच्चों की फीस, दवा, ब्लाक आने जाने का खर्च सभी प्रभावित हो रहा है। मानदेय न मिलने से कर्ज बढ़ने के कारण आर्थिक संकट का बोझ बढ़ता जा रहा है। हम लोग भुखमरी के कगार पर खड़े हैं। जबकि हमारे ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा योजना में ई-केवाईसी करने के साथ साथ कई लोग बीएलओ, एसआईआर का कार्य भी कर रहे हैं। होली जैसा महापर्व भी समीप है। कर्मचारी अपने को असहज महसूस कर रहा है। उन्होंने होली महापर्व से पूर्व बकाया मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान नहीं किया जाता है तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बंद करने को बाध्य होंगे।"
इस मौके पर विनोद मिश्रा, पंकज कुमार, विमलेश, अभिलाष, मनीष कुमार, प्रदीप सिंह राणा, सुनील सिंह मौर्य, मेराज अहमद, अशोक कुमार, संतोष यादव, प्रशांत सिंह, गिरीशचन्द्र, योगेन्द्र कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद, दिवाकर, लालमोहन, संतोष देव पांडेय, विनिता, प्रदीप आदि मौजूद रहे।




