Sonbhadra News :एमएलसी चुनाव सम्पन्न, स्नातक में 56 प्रतिशत तथा शिक्षक में 78 प्रतिशत मतदान
एमएलसी चुनाव सम्पन्न, स्नातक में 56 प्रतिशत तथा शिक्षक में 78 प्रतिशत मतदान

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
5:29 PM, October 23, 2026
एमएलसी चुनाव सम्पन्न, स्नातक में 56 प्रतिशत तथा शिक्षक में 78 प्रतिशत मतदान
दुद्धी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) स्नातक और शिक्षक निर्वाचन का चुनाव शुक्रवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। दुद्धी में स्नातक मतदाता 1955 पंजीकृत थे, जिसमें बूथ संख्या 3 पर 998 मतदाता पंजीकृत थे जिसमें 523 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 398 पुरुष तथा 125 महिला मतदाता रहे । इस तरह स्नातक बूथ संख्या 3 पर 52 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बूथ संख्या 1 पर 957 मतदाता पंजीकृत थे जिसमें 582 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 413 पुरुष तथा 169 महिला मतदाता शामिल रहे । इस तरह बूथ संख्या 1 पर 60 प्रतिशत मतदान हुआ।कुल स्नातक मतदाताओं की संख्या 1955 थी जिसमें 1105 मतदाताओं ने मतदान किया।जिसमें 811 पुरुष तथा 294 महिला मतदाताओ ने मतदान किया। इस तरह स्नातक में 56 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शिक्षक के लिए बूथ संख्या 2 पर 131 शिक्षक मतदाता पंजीकृत थे जिसमें 103 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।जिसमें 84 पुरुष तथा 19 महिला शिक्षक शामिल रही। इस शिक्षक में 78 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक शीलचंद उपाध्याय पूरी मटगणना के दौरान डटे रहे तो वहीं एडीएम रोहित यादव(नमामि) ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुई। शुरुआत में मतदान की प्रक्रिया थोड़ी धीमी रही, जैसे -जैसे समय बढ़ता गया उसी तरह मतदान में तेजी आ गई और करीब 10 बजे के बाद मतदाताओं की लम्बी लाइन लग गई जो लगातार जारी रहा। सुबह करीब 11 बजे से जोड़ भीड़ लगी वह भीड़ शाम करीब 4 बजे तक चलती रही। इसके बाद भी लाइन में लगे लोगों का मतदान चलता रहा। शाम करीब 5 मतदान कर्मियों का टीम दुद्धी ब्लॉक से रवाना हुई।




