Sonbhadra News : होली मिलन समारोह में विधायक ने जमकर खेला अबीर गुलाल
हर वर्ष की भांति भाजपा मंडल कोन के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

sonbhadra
6:55 PM, March 8, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके सदर विधायक
कोन (सोनभद्र) । हर वर्ष की भांति भाजपा मंडल कोन के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता समेत आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को जमकर अबीर-गुलाल लगाकर आपस में गले मिलते हुए घंटों होली गीत पर जमकर थिरके । होली मिलन का सभी मंडल कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। होली मिलन समारोह के आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामना देते हुए, कहा कि होली रंगों का त्योहार के साथ साथ सभी पुरानी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारा का पवित्र रंगों का त्योहार है आपसी भाईचारा का संदेश देता है, सभी लोग इसी प्रकार एकजुट होकर पूरी लगन से काम करते रहे। वहीं अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया।होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, पूर्व अध्यक्ष/प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, सुनील जायसवाल,श्रवण जायसवाल, मनोज तिवारी, विरेन्द्र राय, पूर्व प्रधान मिथिलेश कुमार जायसवाल, मनोज निषाद , अलखनारायण शुक्ला, राकेश तिवारी, मंहगू राम, बृज कुमार जायसवाल, भोजराज कन्नौजिया,विनय कन्नौजिया,ददन भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




