Sonbhadra News : चुनावी आहट के साथ सक्रिय हुए विधायक जी, चार साल बाद फिर आई जनता की याद

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आने लगी हैं। चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन कई जनप्रतिनिधि अब अपने-अपने क्षेत्रों में.......

news-img

sonbhadra

7:46 PM, April 9, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आने लगी हैं। चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन कई जनप्रतिनिधि अब अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। जो विधायक बीते चार वर्षों तक क्षेत्र में कम ही नजर आते थे, वे अब जनता की छोटी-बड़ी हर समस्या पर मौके पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते और लोगों से मुलाकात करते सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे हैं।

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसे कई फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें जनप्रतिनिधि दुर्घटनाओं, बीमारियों या अन्य घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों से मिलते नजर आ रहे हैं। हालांकि इन गतिविधियों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कई लोग तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि “चुनाव नजदीक आते ही नेताओं को जनता की याद आने लगती है।” कुछ यूजर्स यह भी लिख रहे हैं कि यदि यही सक्रियता पूरे कार्यकाल के दौरान दिखाई देती तो क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान पहले ही हो चुका होता।

वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव नजदीक आते ही जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ना कोई नई बात नहीं है। लेकिन अब सोशल मीडिया के दौर में जनता भी अधिक जागरूक हो चुकी है और जनप्रतिनिधियों की हर गतिविधि पर अपनी प्रतिक्रिया खुलकर दे रही है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनावी तैयारियों के मद्देनजर अब विधायक और संभावित प्रत्याशी जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुट गए हैं। गांव-गांव जाकर मुलाकात करना, कार्यक्रमों में शामिल होना और हर घटना पर तुरंत पहुंचना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

बताते चलें कि जनपद सोनभद्र की चार विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि दुद्धी विधानसभा सीट सपा विधायक विजय सिंह गोंड़ के निधन के बाद खाली हो गई है, जिस पर उपचुनाव होना प्रस्तावित है।

"बहरहाल भले ही यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है लेकिन उससे पहले जनपद सोनभद्र में दुद्धी विधानसभा का उपचुनाव होना है इसलिए अब जिले की राजनीति भी धीरे-धीरे गर्माने लगी है और आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में जनप्रतिनिधियों की यह सक्रियता कितनी स्थायी रहती है और जनता इसे किस नजरिए से देखती है।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.