Sonbhadra News:मिशन शक्ति:महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता रैली का सीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मिशन शक्ति:महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता रैली का सीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

sonbhadra
7:24 PM, October 11, 2025
मिशन शक्ति:महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता रैली का सीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दुद्धी, सोनभद्र।शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत दुद्धी कस्बे में महिला सशक्तिकरण एवं जन जागरूकता रैली का दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से शुरू हुई जिसमें लड़कियां साईकिल पर मिशन शक्ति से संबंधित विभिन्न नंबरों एवं स्लोगन के साथ नगर भ्रमण करते हुए तहसील तिराहा, म्योरपुर रोड, बस स्टैंड होते हुए पुनः कन्या इंटर कॉलेज जाकर समाप्त हुई।मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि शासन ने महिलाओं के विभिन्न प्रकार की योजनाएँ चलायी है। महिलाओं से सम्बंधित उत्पीड़न एवं अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। ऐसे किसी भी अपराध की शिकायतें महिलाएं बेहिचक कर सकती है, इसमें उनका नाम पता गोपनीय रखते हुए सख्त कार्यवाही की जाती है। महिलाएं एवं लड़कियां जरूरत पड़ने पड़ने पर सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090,1076,112,181 सहित अन्य नंबरों की सहायता ले सकती है। उन्होंने कहा कि दुद्धी महिला थाना में महिलाओं के लिए स्पेशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है तथा म्योरपुर रोड तिराहे पर महिला सहायता केंद्र पिंक बूथ की स्थापना की गई है, जहाँ महिलाओं की सहायता के महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहती है।
इस मौके पर महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, जीजीआईसी प्रभारी प्रधानाचार्या रीतिका श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।




