Sonbhadra news : मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जागरूक करने व सभी हेल्पलाइन नंबर दी जानकारी
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज कॉन्वेंट तिराहा ओबरा में जागरूक करने के क्रम में साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया।

sonbhadra
5:04 PM, September 27, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा सोनभद्र । मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज कॉन्वेंट तिराहा ओबरा में जागरूक करने के क्रम में साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने व सभी हेल्पलाइन नंबर जैसे- 1090, 181, , 1098, 1076, 108 आदि की जानकारी दी गई सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं जैसे- कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदन योजना आदि को विस्तार से अवगत कराया गया। और आपातकाल पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर मौजूद बालिका द्वारा कॉल कर समय से पुलिस सेवा लेना ।टेस्टिंग करवाया गया जिसमें 10 मिनट में पुलिस सहायता के लिए शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में आ गई। जिससे बालिकाओं में काफी हर्ष व्याप्त हो गया तथा बालिकाएं काफी उत्साहित हो गईं इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के संबंध में बताया गया
जिससे महिलाएं व बालिकाएं समाज में परिवार में दफ्तर में खुद को मजबूत हो और आगे बढ़े
थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया
चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा
कांस्टेबल प्रवीण राय
महिला कांस्टेबल रीनू
महिला आरक्षी सुनीला पटेल
थाना ओबरा जनपद सोनभद्र




