Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में गुमशुदा युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, कोहराम
पिछले दो दिनों से लापता युवक का शव आज रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से सनसनी फैल गयी । मृतक मनीष कुमार (31) पुत्र गंगाधर चौधरी निवासी नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के वार्ड नंबर 5 का निवासी था ।

sonbhadra
1:03 PM, July 31, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । पिछले दो दिनों से लापता युवक का शव आज रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से सनसनी फैल गयी । मृतक मनीष कुमार (31) पुत्र गंगाधर चौधरी निवासी नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के वार्ड नंबर 5 का निवासी था । काफी खोजबीन के बाद भी जब युवक नहीं मिला तो परिजनों ने कल ही राबर्ट्सगंज कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । गुमशुदी का मुकदमा दर्ज होने के बाद जनपद न्यूज live ने खबर को लिखा था ।
घटना के संबध में अभी तक कोई ठोस कारण पता नहीं चल सका है। घटना नगर के वार्ड नंबर 5 के बगल में दो मुहवा पुल के पास की बताई जा रही है। शव मिलने की खबर के बाद से मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।सूचना के बाद चुर्क चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।




