Sonbhadra News : शरारती तत्वों ने बगीचे में लगाई आग,झोपड़ी समेत आम के नए-पुराने पेड़ आए जद में

सूचना के करीब दो घण्टे के बाद पहुँची फायर विग्रेड की टीम ने आग की लपटों पर काबू तो पाया परन्तु पेड़ों में लगी आग पूरी तरह नही बूझ पाई

news-img

सोनभद्र

6:50 PM, March 30, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में सोमवार को दोपहर में शरारती तत्वों ने पुराने आम के बगीचे में स्थित झोपड़ी में आग लगा दी। इससे जहां झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े एवं कुछ नकदी सहित सभी सामान जलकर खाक हो गए वहीं झोपड़ी से उठी लपटों ने पास ही खड़े आम के हरे भरे पेड़ को भी अपनी जद में ले लिया।

सूचना पाकर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया किंतु पछुआ हवा के झोंकों के आगे उनकी एक न चली। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया किंतु आम के पेड़ की आग पूरी तरह नहीं बुझ पाने से देर शाम तक आम की शाखाएं टूट टूटकर गिरती रहीं।

पितरम सिंह, देवनाथ सिंह, बद्री प्रसाद गोड़, जय प्रकाश ने बताया कि पोलवा गांव में उनके पुश्तैनी बगीचे में सोमवार को दोपहर ग्यारह बजे गांव के ही कतिपय लोगों ने द्वेषपूर्ण भावना से प्रेरित होकर बगीचे में स्थित झोपड़ी में आग लगा दी जिससे बगीचे के पुराने पेड़ एवं रोपे गए नये पौधे भी आग की चपेट में आ गए हैं।

उन्होंने गांव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध विंढमगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और शीघ्र ही मामले का खुलासा किये जाने की मांग की है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.