इस दौरान ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत समस्त शैक्षणिक संस्थानों यथा-बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, कृषि शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के नायकों के चित्र, देशभक्ति के नारे लिखी पट्टिकाओं को हाथ में लेकर प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जिसमें राष्ट्र भक्ति के गाने भी गाये जायेंगे, प्रभात फेरी की दूरी लगभग 0.5 किमी0 से 1.0 किमी0 की होगी जिसमें नागरिक सुरक्षा संगठन एवं पुलिस के द्वारा सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किये जायेंगे, समस्त शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों एवं अध्यापकों द्वारा प्रार्थना सभा के समय काकोरी ट्रेन एक्शन एवं उसके नायकों/विभिन्न घटनाओं पर आधारित पूर्ण वितरण, जो जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला सूचना अधिकारी से प्राप्त कर संबंधित विद्यालयों/अधिकारियों को उपलब्ध करायेंगे और उसे छात्र-छात्राओं को पढ़ कर सुनाया जायेगा, इसके अतिरिक्त समस्त शहीद स्मारकों, स्मृति स्थलों, अमृत सरोवरों, अमृत वाटिकाओं पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित नागरिकों को काकोरी ट्रेन एक्शन के वृतांत को पढ़कर सुनाया जायेगा, विभिन्न नागरिक संगठनों, व्यापरिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं जन सहभागिता के गाध्यम से मानवता के प्रति सेवा धर्म एवं समर्पण विकसित किये जाने हेतु उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन यथा-रक्तदान शिविर आदि का आयोजन किया जायेगा एवं जनसहयोग से अस्पतालों में फल वितरण भी किया जायेगा।