Sonbhadra News : सड़क हादसे में अनाथ हुए नाबालिगों को स्पॉन्सरशिप योजना से किया जाएगा लाभान्वित
थाना विंढमगंज क्षेत्र के पोलवा गांव के समीप हुए सड़क हादसे में अनाथ हुए नाबालिगों को स्पॉन्सरशिप योजना से किया जाएगा लाभान्वित

सोनभद्र
7:40 PM, October 22, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। ब्लाक दुध्दी क्षेत्र के थाना विण्ढमगंज अंतर्गत सड़क हादसे मे अनाथ हुए छ: नाबालिक बच्चों के मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सोनभद्र से अखिल नारायण देव पाण्डेय के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा मौके पर ग्राम महूली बच्चों के घर पहुंच कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए सभी बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजनान्तर्गत लाभान्वित कराए जाने हेतु मौके पर पर ही आवेदन पत्र तैयार कराए जाने के लिए ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष को निर्देशित किया गया। अखिल नारायण देव पाण्डेय द्वारा बताया गया कि इन सभी बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा सतत् निगरानी रखी जायेगीl ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि स्पॉन्सरशिप योजनान्तर्गत पात्र बच्चों को चार हजार रुपया प्रतिमाह की दर से बच्चे के अठ्ठारह वर्ष पूर्ण होने तक लाभान्वित किया जाता हैlमौकेपर बाल संरक्षण सलाहकार यूनिसेफ,ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल उपस्थित रहे।




