Sonbhadra News : तापमान में मामूली सुधार, आज न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया
मंगलवार को तापमान में मामूली सुधार हुआ है। आज न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को पारा लुढ़क कर 4 डिग्री पर पहुंच गया था ।

ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग
sonbhadra
9:48 PM, December 17, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । मंगलवार को तापमान में मामूली सुधार हुआ है। आज न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को पारा लुढ़क कर 4 डिग्री पर पहुंच गया था । जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 4.4 था । तापमान में नमी आने से उन गरीबों की फजीहत बढ़ गयी जिनके पास कोई आशियाना नहीं है और वे बाहर सोने को मजबूर हैं । हालांकि बढ़ते ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलाव को लेकर निर्देशित किया तो लगभग सभी नगर पंचायतों में अलाव जलना शुरू हुआ लेकिन अभी भी ग्रामीण अंचलों में अलाव नहीं जल रहा । वहां ग्रामीणों को ही खुद अलाव की व्यवस्था करना पड़ रहा है।




