Sonbhadra News : आंधी में मृत महिला के घर पहुंचे मंत्री-विधायक व अधिकारी
महिला के ऊपर आधी में पेड़ गिरने के वजह से मौत हो गई । जिसके बाद इसकी सूचना राज्य मंत्री,सदर विधायक ओबरा एसडीएम अपने टीम के साथ व समस्त आला अधिकारियों मौके पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया गया।

sonbhadra
10:30 PM, May 15, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन विकास खण्ड के अंतर्गत हर्रा ग्राम पंचायत के टोला सलाइया डीह में बिते दिनों तेज आंधी पानी का कहर तबाही मचा दी थी जिसमें एक महिला के ऊपर आधी में पेड़ गिरने के वजह से मौत हो गई । जिसके बाद इसकी सूचना राज्य मंत्री,सदर विधायक ओबरा एसडीएम अपने टीम के साथ व समस्त आला अधिकारियों मौके पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बिते बुधवार की शाम क्षेत्र में अचानक तेज आंधी पानी आ गया और लोगों कुछ समझ पाते तब तक आंधी पानी ने 40 वर्षीय सलईया डीह हर्रा गांव की निवासी कमलावती देवी पत्नी राम नरेश अपने घर से लगभग सौ फीट दूरी पर स्थित आरती देवी ननद, राजेश यादव ननदोई के घर से वापस अपने घर आ रही थी और एक पेड़ के नीचे से जातें समय आंधी में अचानक से पेड़ महिला के ऊपर ही गिर गया और महिला का मौत हो गई ।
जिसके बाद स्वजनों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई वहीं सूचना पाकर गुरुवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, प्रधान अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी सोनभद्र, ओबरा एसडीएम अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की मौका मुआयना किया गया।
जहां राजस्व विभाग द्वारा दैविक आपदा के अंतर्गत मृतिका के स्वजनों को 4 लाख रुपए की राशि खाते में जमा करवाए गए।




