Sonbhadra News : मंत्री को किया जाए बर्खास्त, हो गिरफ्तार
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी से लोग भड़क गए है।

प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता
sonbhadra
11:59 PM, May 15, 2025
शान्तनु कुमार
◆ शहर कांग्रेस कमेटी ने राबर्ट्सगंज में किया प्रदर्शन
◆ कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी
सोनभद्र । मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी से लोग भड़क गए है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज के बढोली
चौराहे पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार करने के साथ ही देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश-नारी-सेना का अपमान है। इस तरह की टिप्पणी कर हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम किया गया है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरा भारत देश आतंक के खिलाफ था लेकिन मंत्री के इस अमर्यादित बयान के कारण भारतवासीओ में नाराजगी है और वे देश-नारी-सेना का अपमान किए जाने के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व सचिव कमलेश ओझा, जगदीश मिश्रा, प्रदीप चौबे, सलीमुद्दीन, रिचर्ड डेविड, राधेश्याम पटेल, रेहाना बेगम, शाहबाज खान, गोपाल स्वरूप पाठक, मेराज खालिद, लाल बहादुर वर्मा, जितेंद्र देव पाण्डेय, राजेंद्र भारती, प्रांजल श्रीवास्तव, आशीष शुक्ल, अंकित केजरीवाल, दीपू पांडे आदि उपस्थित थे।