Sonbhadra news : उप्र सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने कनहर विस्थापितों की सुनी समस्या
एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार आज दोपहर कनहर सिचाई परियोजना के गेस्ट हाउस पर विस्थापितों के साथ चौपाल लगा कर समस्याओं को सुना

sonbhadra
7:33 PM, August 13, 2025
राजा (संवाददाता)
◆ शंभु खरवार व विकलेश के परिजनों से मिले
अमवार । एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार आज दोपहर कनहर सिचाई परियोजना के गेस्ट हाउस पर विस्थापितों के साथ चौपाल लगा कर समस्याओं को सुना इस दौरान विस्थापित फनेश्वर जयसवाल, ईश्वर प्रसाद निराला सहित अन्य लोगों ने डूब क्षेत्र के सुन्दरी, कोरची, भीसुर गाँव को अमवार, नगवा गाँव मे विलय करने की प्रक्रिया को रोकने का अनुरोध किया विस्थापित प्रतिनिधियों ने कहा कि हम लोगो का गाँव विलय होने से जाति, निवास बनवाने मे समस्या आ रहा है लेखपाल यह कहकर टाल दे रहे है कि अभी जिस गाँव में रह रहे है वहा से बनेगा, इस पर उपजिलाधिकारी जीत निखिल यादव ने आश्वासन दिया कि विस्थापितों का जाति, निवास स्पेशल कटेगरी मे बनाया जायेगा| साथ ही कनहर निर्माण के समय विस्थापितों पर किये गए मुकदमा को वापस लेने की बात कही गयी, जिस पर राज्य मंत्री ने कहा कि यह न्यायालय का मामला है|
विस्थापन पैकेज मे कुछ विस्थापितों के नाम छूटने व बचे हुए विस्थापितों जिन्हें अभी तक विस्थापन पैकेज नही मिला है के शिकायत पर राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने कहा कि बचे हुए विस्थापितों को जिसका नाम विस्थापित सुची मे है उन्हें जल्द पैकेज का लाभ दिया जायेगा व जिसका नाम शासनादेश के अन्तर्गत नही है जिस कारण छूट गया है उनकी समस्या को सरकार तक पहुचायेंगे।
इस के बाद जीत सिंह खरवार पुरे काफिले के साथ एक वर्ष से लापता सुन्दरी निवासी विकलेश के परिजनों से मिलने पुनर्वास कालोनी पहुंचे व परिजनों को साहस व धर्य बनाये रखने को कहा कि जल्द आरोपी पर प्रशासन कार्यवाही कर रही है शासन आपके साथ है न्याय मिलेगा। वही उसके बाद कुछ दिनों पहले हुये भीसुर निवासी शंभु खरवार हत्या कांड मे पीड़ित स्व शंभु खरवार के परिजनों से मिलने पुनर्वास कालोनी के जी ब्लॉक में पहुंचे वहा शंभु के परिजनों से मिलकर कहा कि किसी से डरने की जरूरत नही है मोदी- योगी की सरकार है| शासन- प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है जब भी किसी सहयोग की जरूरत हो आप हमे फोन कर सकते है। आरोपियों को किसी भी किमत पर सजा दिलवाने का काम किया जायेगा ।




