Sonbhadra News : समाज कल्याण राज्य मंत्री ने पटवध-बसुआरी मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
समाज कल्याण राज्य मंत्री ने पटवध-बसुआरी मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण और अधिकारियों को निर्देश दिया ।

sonbhadra
5:25 PM, October 1, 2024
नीरज सिंह (संवाददाता)
★ मानक गुणवत्ता परखने के साथ जल्द मार्ग निमार्ण का संबधित अधिकारीगण को दिये निर्देश
सलखन (सोनभद्र) । ओबरा विधानसभा के बहुप्रतीक्षित नव निर्माणाधीन पटवध-बसुआरी का मंगलवार के दिन समाज कल्याण एंव अनुसूचित जनजातीय राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने स्थलीय निरीक्षण कर मानक एंव गुणवत्ता की हकीकत जानी । उसके बाद जनहित मे जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण पूरा करने के लिए संबधित अधिकारियो को निर्देश दिया। इस अवसर मे मंत्री ने कहा कि यह मार्ग निर्माण हो जाने पर आदिवासी क्षेत्र के दर्जनो गांवो समेत माता अमिला धाम जाने वाले श्रदालुओ को रास्ता सुगम हो जाएगा इस अवसर पर डाला मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे पीडब्लूडी के अधिकारीगण मौजूद रहे।




