Sonbhadra News : पेपर लीक मामले पर प्रभारी मंत्री का आया हैरान करने वाला बयान, देखें वीडियो
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि पूर्व की सरकारों व उनकी सरकार में यह अंतर है कि अब पेपर लीक की शंका मात्र से निरस्त कर दिया जाता है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शांतनु कुमार
सोनभद्र। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष-2026 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में पहुंचे जिले के प्रभारी एवं राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का मार्ग चुनौतियों से भरा होता है, लेकिन जो विद्यार्थी कठिनाइयों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते हैं, वही इतिहास रचते हैं। लेकिन जब उनसे पेपर लीक मामले पर सवाल पूछा गया तो मंत्री जी का कहना है कि उनकी सरकार में तो संसय होने मात्र से पेपर निरस्त कर दिया जाता है। जबकि पूर्व की सरकारों में तो पेपर लीक होने के बाद भी भर्तियां कर ली जाती थी। इतना ही नहीं पूर्व की सरकारों में एक ही गाँव के सौ लोगों का तो एक ही जाति के लोगों की भर्ती कर ली जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि पूर्व की सरकारों व उनकी सरकार में यह अंतर है कि अब पेपर लीक की शंका मात्र से निरस्त कर दिया जाता है।
मंत्री जी को पेपर लीक मामले में अफसोस बिल्कुल नहीं है बल्कि उन्हें तो इस बात का गर्व है कि शंका मात्र से उनकी सरकार में पेपर को निरस्त कर दिया जाता है। जो पूर्व की सरकारों में नहीं होता था
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा था कि सफलता का मार्ग चुनौतियों से भरा होता है, लेकिन जो विद्यार्थी कठिनाइयों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते हैं, वही इतिहास रचते हैं। लेकिन यहाँ बड़ा सवाल यह है कि यदि इसी प्रकार पेपर लीक होते रहे तो बच्चे इतिहास रचे न रचे सरकार जरूर इतिहास रच देगी। पेपर लीक जैसे गंभीर मामले पर मंत्री जी को छात्रों को यह भरोसा दिलाना चाहिए था कि सरकार उनके साथ है और आगे पेपर लीक न हो इसके लिए योजना बनाई जा रही है। मगर मंत्री जी ने तो पूरा ठीकरा पूर्व की सरकारों पर फोड़ते हुए वाहवाही लूटने लगे।
सम्बंधित खबर