Sonbhadra News : शिक्षिका सुहाग सिंह को प्रभारी मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित किया
जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल के आवास पर जाकर उनकी माता सुभाग सिंह के देहांत के उपरांत उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

sonbhadra
11:29 AM, September 8, 2024
◆ सुहाग सिंह ने अपना महत्वपूर्ण जीवन का समय समाज में बच्चों की शिक्षा के लिए दिया
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सोनभद्र जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल के आवास पर जाकर उनकी माता सुभाग सिंह के देहांत के उपरांत उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सुभाग सिंह गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में लगातार कई वर्षों तक प्रधानाचार्य रही हैं । उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के लिए अर्पित किया।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रशस्त सिंह चंदेल, आकाश गुप्ता, सुनील सिंह, निखलेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे ।




