Sonbhadra News : पर्यटन को लेकर गंभीर नजर आए प्रभारी मंत्री
सोनभद्र दौरे पर आए प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग जनपद के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल पर्यटन को लेकर काफी गंभीर दिखे ।

अधिकारियों के साथ बैठक करते जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल
sonbhadra
12:34 AM, October 18, 2024
शान्तनु कुमार
सोनभद्र दौरे पर आए प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग जनपद के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल पर्यटन को लेकर काफी गंभीर दिखे । उन्होंने पहले अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और पर्यटन को बढ़वा देने को लेकर चर्चा की । बाद में प्रभारी मंत्री ने पर्यटन को लेकर पत्रकारों से भी चर्चा की और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पत्रकारो से सुझाव मांगा । जिस पर कई पत्रकारों ने अपनी अपनी राय रखी । जिसे सुनकर मंत्री काफी प्रभावित भी हुए । उन्होंने कहा कि यदि जिले में बेहतर ढंग से पर्यटन को बढ़ावा मिल जाय तो यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा । उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत पर्यटन विभाग, वन विभाग बेहतर कार्ययोजना बनायें और जनपद के पर्यटन क्षेत्रों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि जनपद में अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आयें और जनमानस को रोजगार के साधन उपलब्ध हों। बैठक के दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि मंत्री जी द्वारा पर्यटन विभाग, वन विभाग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के अधिकारियो को जो भी दिशा-निर्देश दिये हैं, उसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगें।




