सोनभद्र । एक तरफ जहां प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीतिक तापमान भी अपने चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप झड़ी लगा दी है। रविवार को जनपद दौरे पर सोनभद्र पहुंचे लकर टकराव के मोड में आ गई है। रविवार को जनपद दौरे पर सोनभद्र पहुंचे स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बिना लाग-लपेट सपा और कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें 'नारी विरोधी राजनीतिक चेहरा' करार दिया। उन्होंने कहा कि संसद में महिला आरक्षण के खिलाफ खड़े होकर विपक्ष ने न सिर्फ कानून का विरोध किया, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान पर भी चोट पहुंचाई है और इसका जवाब अब आगामी चुनावों में जनता, खासकर महिलाएं, जरूर देंगी। उन्होंने सोनभद्र के सपा सांसद पर भी सीधा हमला बोलते हुए कहा कि “यहां के सांसद ने भी महिलाओं के हक के खिलाफ वोट देकर साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता सत्ता की राजनीति है, न कि महिलाओं का सम्मान।”