Sonbhadra News : प्रभारी मंत्री ने बजट पर की चर्चा, कहा- सपा सरकार से तीन गुना ज्यादा बजट पेश किया योगी सरकार ने
यूपी सरकार में मंत्री व सोनभद्र जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बजट पर चर्चा करते हुए योगी सरकार की जमकर तारीफ की ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
बजट पर चर्चा करते जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल
शान्तनु कुमार/आनंद चौबे
★ बजट तो हर साल बढ़ रहा लेकिन नहीं बढ़ रही सुविधा
★ शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क आज भी खराब
सोनभद्र । यूपी सरकार में मंत्री व सोनभद्र जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बजट पर चर्चा करते हुए योगी सरकार की जमकर तारीफ की । प्रभारी मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क पर बजट की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग सभी विभागों के बजट सपा सरकार के बजट से तीन गुना ज्यादा है ।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि सरकार ने विभागीय बजट तो बढ़ा दिया है लेकिन यदि हम प्रभारी मंत्री के बयान पर गौर करें तो स्वास्थ्य का बजट तीन गुना बढ़ गया हूं लेकिन यदि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखें तो सपा सरकार से लेकर अब तक कोई खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा । आज भी लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी पर निर्भर रहना पड़ता है । इसी प्रकार जिले का शिक्षा व्यवस्था भी बेहाल है। स्कूलों का कायाकल्प तो करा दिया गया लेकिन अक्सर स्कूल के बदहाली की खबर मीडिया में सुर्खियां बनती रहती हैं ।
यही हाल जिले की सड़कों का है, जिले में सड़क तो करोड़ों की बन रही है लेकिन सड़कों की क्वालिटी क्या है, इस पर कोई चर्चा नहीं करता । मजे की बात यह है कि यदि कभी खबरें मीडिया में आ भी जाती है तो कार्यवाही करने के बजाय उस पर पर्दा डालने का काम किया जाता है ।
जिले में तमाम कल कारखाने होने के वावजूद यहां के युवाओं को बाहर मजदूरी करने जाना पड़ता है ।
मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि राजस्व देने के मामले में सोनभद्र उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है । लेकिन यहां सवाल तो यह भी उठता है कि जिला आज तक आकांक्षी जनपद के दंश बाहर नहीं निकल सका ।
बहरहाल योगी सरकार का नया बजट आ गया है । अब देखने वाली बात यह है कि भारी भरकम बजट के बाद जिले की कितनी तस्वीर बदलती है ।