Sonbhadra News : मंत्री ने 18 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को बाँटे नियुक्ति पत्र
लोढ़ी स्थित कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में नियुक्त 18 मुख्य सेविकाओं में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री समाज कल्याण....

sonbhadra
10:59 PM, August 27, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । लोढ़ी स्थित कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में नियुक्त 18 मुख्य सेविकाओं में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव गोड़, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। वहीं कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण का सीधा प्रसारण भी किया गया।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप मिल रहा पिछड़े जनपद के अभ्यर्थियों को रोजगार - मंत्री
बुधवार को प्रदेश के 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मार्सिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इसमें सोनभद्र की 18 मुख्य सेविका शामिल रहीं। इसके पूर्व समाज कल्याण राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवक/युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। इसमें सोनभद्र के 18 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को भी आज नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का ही परिणाम है कि अति पिछड़े जनपदों के लोगों को भी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार मिल रहा है और उनका चयन हो रहा है।
ये बनी मुख्य सेविका -
बुधवार को मुख्य सेविका अनामिका सिंह कुशवाहा, नीलम, कुमारी किरन, कुमारी प्रतिभा, कुमारी विद्या, कुमारी सरिता यादव, शालीनी पाण्डेय, कुमारी बबिता मौर्या, हेमलता चन्द्र, कुमारी सुमन मौर्या, साधना, कुमारी जुली, रूबीना परवीन, कुमारी श्रद्धा गुप्ता, नेहा, कुमारी शिवानी, कुमारी चंचला, कुमारी चन्द्रकला पाण्डेय नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
ये रहे मौजूद -
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सुरेन्द्र मौर्या, मोहन कुशवाहा, दिनेश बियार, डीपीओ विनीत सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, बीएसए मुकुल आनन्द पाण्डेय आदि मौजूद रहे। संचालन डायट प्रवक्ता ऋचा ओझा ने किया।