Sonbhadra News : ठंड बढ़ते ही खनन माफिया हुए सक्रिय, वन विभाग सो रहा चैन की नींद
जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे खनन माफियाओं की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है । ओबरा वन क्षेत्र के बीट डाला बारी छठ घाट, इंटेक व पंचू डी एनह सोन नदी से रात के अंधेरे में बालू का अवैध खनन जोरों पर है।

अवैध खनन के लिए गयी गाड़ियों के पहिये के निशान
sonbhadra
6:34 PM, December 13, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । जैसे - जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे - वैसे खनन माफियाओं की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है । वन प्रभाग ओबरा क्षेत्र के अंतर्गत बीट डाला बारी छठ घाट, इंटेक व पंचू डी एनह सोन नदी से रात के अंधेरे में बालू का अवैध खनन व परिवहन जोरों पर जारी है । लेकिन ठंड में वन विभाग गश्त छोड़कर चैन की नींद सो रही है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन प्रभाग ओबरा क्षेत्र के अंतर्गत डाला बारी छठ घाट बीट गोराह दह इंटेक बीट के साथ पंचू डीह बीट में रात के अंधेरे में बालू खनन कर्ताओं की सक्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है जिसके आगे वन विभाग फेल होते नजर आ रही है ।
जिसको लेकर आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि डाला बारी छठ घाट सोन नदी के आसपास क्षेत्र से बालू का अवैध खनन व परिवहन कर्ताओं द्वारा रातभर कई टीपर व कई टैक्टर को लगाकर सोन नदी से अवैध बालू लोड कर डाला बारी एव चोपन गांव के रास्ते बेफिक्र होकर धड़ल्ले से अवैध बालू खनन कर परिवहन किया जाता है अवैध बालू खनन कर्ताओं को ना ही यहा प्रशासन का डर है ना ही वन विभाग का डर है । जिसे देख ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से सांठगांठ कर अवैध बालू खनन जोरों पर किया जा रहा है ।
इसके अलावा भी गोरा दह, इंटेक व पंचू डीह सोन नदी से भी अवैध बालू खनन किया जाता है वहीं खनन कर्ता इतने शातिर है कि एक दिन डाला बारी छठ घाट से तो दूसरे दिन गोरा दह, इंटेक व पंचू डीह सोन नदी से अवैध बालू खनन कर परिवहन करते हैं ताकि लोगों के नजर में ना आए । बताया जा रहा है कि उच्च स्तरीय जांच टीम की आने की भनक लगने पर बालू का अवैध खनन व परिवहन का कार्य बंद कर एक-दो दिन का अंतराल कर पुनः सुचारू कर दिया जाता है ।
जहा वन विभाग के दरोगा व वन कर्मचारी बेफ्रिक होकर रात में आराम फरमाते हैं और बालू के अवैध खनन कर्ता रात भर जाग कर बालू का खनन कर परिवहन करते हैं ।




