Sonbhadra News : सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट मगर अधिकतम तापमान में सुधार, प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की
रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान, 8.8 डिग्री था जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 18.8 तथा न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

sonbhadra
8:10 PM, December 22, 2025
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । सोमवार को अधिकतम तापमान में भले ही थोड़ा सुधार दिखाई दिया लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। जनपद न्यूज live ने रविवार को बताया था कि रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान, 8.8 डिग्री था जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 18.8 तथा न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। भीषण शीतलहरी को देखते हुए प्रशासन ने 23 व 24 दिसम्बर को छुट्टी की घोषणा की है।
सरकारी व्यवस्था की बात करें तो भीषण ठंड में इस बार प्रशासन ने नगरी इलाकों में अलाव व रैन बसेरा की व्यवस्था दुरुस्त की है लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी अलाव नहीं जल रहा।
ठण्ड की वजह से पटरी दुकानदारों को अभी भी भारी फजीहत उठानी पड़ रही है।
कुल मिलाकर ठण्ड का असर आगे भी देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रशासन को नगरी क्षेत्र के साथ - साथ ग्रामीण अंचल में भी अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए।




