Sonbhadra news : आकाशीय बिजली से दुधारू गाय की मौत
काचन के छानीपाथर में आकाशीय बिजली के चपेट से दुधारू गाय की मौत हो गई।

sonbhadra
7:54 PM, June 26, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। विकास खंड अंतर्गत ग्राम काचन के छानीपाथर में आकाशीय बिजली के चपेट से दुधारू गाय की मौत हो गई।आज 5 बजे सायं अचानक तेज गरज तड़क के साथ बरसात हो रही थी कि रामसुंदर पुत्र हुबलाल निवासी काचन की चरने गई गाय एक पेड़ के नीचे बैठी थी कि आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पशु स्वामी ने बताया कि अच्छी नस्ल की दुधारू गाय थी जो जीवकोपार्जन का सहारा थी। समाज सेवी लालाबाबू ने तडीक चालक यंत्र लगवाने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में एक भी तडीक चालक यंत्र नहीं लगा है यह बड़ी समस्या है हर बरसात में आकाशीय बिजली से जन पशुओं की बड़ी हानि हो जाती है। क्षेत्र के लोगों ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।




