Sonbhadra News : अज्ञात वाहन की चपेटे में आने से बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत, एक घायल

डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार अधेड़ महिला की गिरने से मौके पर मौत हो गई ।

news-img

sonbhadra

9:07 PM, April 10, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

एम शर्मा (संवाददाता)

डाला (सोनभद्र) । चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार अधेड़ महिला की गिरने से मौके पर मौत हो गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

शुक्रवार की शाम दुद्धी क्षेत्र में अपने बेटी दामाद से मिलने के बाद लौटकर वापस चोपन की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दंपती ज्यों ही बाड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेटे में आकर सड़क दूर्घटना का शिकार हो गए घटना में 52 वर्षीय शांति पटेल पत्नी राम सेवक पटेल की मौके पर मौत हो गई व रामसेवक पुत्र विक्रम पटेल निवासी चोपन बैरियर घायल हो गए घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को चोपन सीएचसी भेज दिया गया और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.