Sonbhadra News : ट्रक की चपेट में आई अधेड़ महिला घायल
स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास सब्जी बेचकर आ रही अधेड़ महिला को ट्रक ने धक्का मार दिया । जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
3:45 PM, January 14, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास सब्जी बेचकर आ रही अधेड़ महिला को ट्रक ने धक्का मार दिया । जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।
मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को थाना चोपन के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत वैष्णो मंदिर के पास सब्जी बेचकर आ रही अधेड़ महिला हिरामनी उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी वंशू निवासी वैष्णो मंदिर डाला बारी को एक ट्रक ने बाएं साइड से जोरदार धक्का मार दिया । जिससे अधेड महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से घायल को निजी साधन से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया । जहां घायल महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस व डाला पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुट गयी ।




