Sonbhadra News : सड़क दुर्घटना में अधेड़ महिला की मौत
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-बीजपुर मार्ग पर चपकी गांव के पास गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

sonbhadra
3:24 PM, February 13, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
० बभनी-बीजपुर मार्ग पर हुआ हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल
बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-बीजपुर मार्ग पर चपकी गांव के पास गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, की पहचान चपकी निवासी प्रेमलता (60) पत्नी फेकूराम शर्मा के रूप में हुई है। गुरुवार रात लगभग 11 बजे वह अपने कुत्ते को खाना देने के लिए सड़क पर निकली थीं।कुत्ते को खाना खिलाने के बाद जब वह वापस लौट रही थीं, तभी एक बस गुजरी। बस के जाने के बाद प्रेमलता सड़क पार करने लगीं।इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेमलता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।बाइक सवार नीरज (30) पुत्र राधेश्याम निवासी हथियार भी दूर जा गिरा और उसे भी गंभीर चोटें आईं। इस घटना की सूचना परिजनों को सुबह मिली। मृतका मूल रूप से चुनार थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं और यहां किराए के मकान में अपने पति के साथ रहती थीं।राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए।वहां उपचार के दौरान प्रेमलता की मौत हो गई। नीरज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




