Sonbhadra News : बाइक के धक्के से अधेड़ महिला की मौत, कोहराम
रामपुर-बरकोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलथम गांव के पास 5:00 बजे शाम बाइक सवार ने घर के सामने बात कर रही महिलाओं को धक्का मार दिया जिससे फुलवंती 53 वर्ष पत्नी दशमी जायसवाल के सिर में गंभीर चोट आ गई म
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:38 PM, December 7, 2024
अखिलेश सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र) । रामपुर-बरकोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलथम गांव के पास 5:00 बजे शाम बाइक सवार ने घर के सामने बात कर रही महिलाओं को धक्का मार दिया जिससे फुलवंती 53 वर्ष पत्नी दशमी जायसवाल के सिर में गंभीर चोट आ गई न सीमा 31 वर्ष पत्नी जमुना जायसवाल जमुना की 7 वर्ष की पुत्री पुष्पा सभी निवासी सिलथम को भी चोट आ गई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और बाइक सवार को पकड़ लिया। तत्काल एंबुलेंस को सूचना दिया। सभी घायलों को लेकर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा लाया गया । जहां चिकित्सक ने फुलवंती को मृत घोषित कर दिया वही सीमा व पुष्पा का उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी।
सूचना पर रामपुर बरकोनिया इंस्पेक्टर मनोज कुमार मौके पर पहुंच लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की कार्रवाई कर रहे हैं




