Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान भागमन देवी (55 वर्ष), पत्नी रामलखन गोंड, निवासी तुमिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।

sonbhadra
8:04 AM, October 16, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान भागमन देवी (55 वर्ष), पत्नी रामलखन गोंड, निवासी तुमिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पिछले लगभग तीन महीने से केवाल निवासी विजय गोंड, पुत्र रामा गोंड, के यहां रह रही थीं।
थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे किलोमीटर संख्या 62/31 से 62/33 के मध्य अपलाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से भागमन देवी की मृत्यु हो गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।




