Sonbhadra news : सर्पदंश से अधेड़ हुए अचेत , रेफर
सीमेंट फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत रीवा मध्य प्रदेश निवासी बाल्मीकि पटेल उम्र लगभग 56 वर्ष जो बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे घर के बाहर किसी कार्य से निकले थे कि अचानक पैर में सर्प ने काट लिया

sonbhadra
10:04 PM, September 24, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री आवासीय परिसर स्थित एस एफ कालोनी में रह रहे स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत रीवा मध्य प्रदेश निवासी बाल्मीकि पटेल उम्र लगभग 56 वर्ष जो बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे घर के बाहर किसी कार्य से निकले थे कि अचानक पैर में सर्प ने काट लिया । जिससे वह अचेत अवस्था में हो गए । जिसके उपरांत स्वजनों ने तत्काल फैक्ट्री द्वारा संचालित नजदीकी चिकित्सालय में उपचार के लिए लेकर गए जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चोपन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया ।वहीं चोपन अस्पताल में घायल का ईलाज चल रहा है ।
सीएचसी चोपन के डॉ अभय कुमार ने बताया कि सर्पदंश का इलाज करने आए वाल्मीकि पटेल की स्थिति में सुधार हो गया है ।




