Sonbhadra News : अधेड़ ने की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी
हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरदडवा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
sonbhadra
10:09 PM, November 14, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरदडवा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना हाथीनाला क्षेत्र के गरदडवा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति छोटेलाल पुत्र मंधारी द्वारा अपने ही मड़ई में आत्महत्या कर लिया गया है । अधेड़ व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की खबर मिलते क्षेत्र में सनसनी मच गया ।जो वन विभाग में वाचर के पद पर कार्यरत था।
घटना के बाद सूचना मिलते ही थाना हाथीनाला के क्षेत्रीय उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।




