Sonbhadra news : मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
मालगाड़ी की चपेट में आने एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंच जीआरपी और चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

sonbhadra
9:54 AM, October 28, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आने सलखन नौका टोला के समीप एक अधेड़ व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी रेलवे विभाग अगोरी स्टेशन को जानकारी के पश्चात रेलवे पुलिस व चोपन पुलिस को अवगत कराने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस शव को शिनाख्त के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक व्यक्ति राजेन्द्र 57 वर्ष पुत्र अक्क़ल हरिजन निवासी अदलगंज थाना चोपन जनपद सोनभद्र बताया गया।
आज सोमवार सुबह अगोरी स्टेशन मास्टर द्वारा जानकारी दी गई कि मालगाड़ी चोपन से चुर्क जा रही थी जो शव रेलवे लाइन पोल 147/6 पर शव लाइन के अन्दर कटा हुआ पड़ा था जिसकी जानकारी मालगाड़ी चालक द्वारा अगोरी स्टेशन मास्टर को अवगत कराया गया था।




