Sonbhadra News : सियार के काटने से घायल अधेड़ की 24 दिनों बाद मौत
जो बीते 18 अक्टूबर की रात में खाना-पीना खाकर घर के बाहर मड़ई में चारपाई पर सोए गए, तभी अचानक से एक सियार आकर उन पर हमला करते हुए काट लिया और भाग गया ।

फाइल फोटो
sonbhadra
5:56 PM, November 11, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । सियार के काटने से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई । घटना के चौबीस दिनों बाद बुधवार को मौत हो गई ।
मिली जानकारी के मुताबिक अम्मा टोला कोटा निवासी 50 वर्षीय बाबूलाल गोंड जो अपने मंझले बेटे के ससुराल त्रिभुवन गोंड निवासी भक्सीहवा कोटा के घर किसी काम से गए हुए थे, जो बीते 18 अक्टूबर की रात में खाना-पीना खाकर घर के बाहर मड़ई में चारपाई पर सोए गए, तभी अचानक से एक सियार आकर उन पर हमला करते हुए काट लिया और भाग गया । जिसके बाद अगले दिन सुबह चोपन अस्पताल पहुंचकर अपना ईलाज करवाते हुए एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया था जिसके उपरांत समयानुसार दूसरा एंटी रेबीज इंजेक्शन डोज लगवाया गया था । लेकिन वावजूद इसके बुधवार को 50 वर्षीय बाबूलाल गोंड की लगभग 24 दिनों के बाद अपने घर पर मौत हो गई । इस घटना के बाद अन्य घायलों में डर का माहौल बना हुआ है ।




