Sonbhadra News : शौच के दौरान पैर फिसलने से तालाब में डूबा अधेड़, मौत से गांव में पसरा मातम
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ममुआ में आज एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना से पूरे गांव में शोक की लहर..

sonbhadra
2:46 PM, August 31, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ममुआ में आज एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिच्छी निवासी केशव प्रसाद (49वर्ष) पुत्र दयाराम सिंह आज सुबह शौच के लिए ममुआ तालाब की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि तालाब के पास पहुंचते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर तालाब के गहरे पानी में जा गिरे। पानी में गिरने के बाद वह डूबने लगा। हादसे की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को हुई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल केशव को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक का शव देखकर बदहवास हो गए। परिजन केशव को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।




