Sonbhadra News : सर्प दंश से अधेड़ की मौत
रायपुर थाना क्षेत्र आमडीह ग्राम पंचायत के कुरवल गांव निवासी राजेश्वरी नारायण पुत्र रामसनेही उम्र 58 वर्ष शुक्रवार कि देर शाम अपने घर में झरोखे के पास रखी चाभी को ले रहे थे कि

sonbhadra
1:21 PM, October 3, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के कुरवल गांव में संर्प दंश से अधेड़ की मौत हो गई । जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया । शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र आमडीह ग्राम पंचायत के कुरवल गांव निवासी राजेश्वरी नारायण पुत्र रामसनेही उम्र 58 वर्ष शुक्रवार कि देर शाम अपने घर में झरोखे के पास रखी चाभी को ले रहे थे कि वहां मोजूद ज़हरीले सर्प ने डंक मार दिया जिसकी सूचना उन्होंने घर के परिजनों को दिया आनन फानन में ऊनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी लें जाया गया जहां डाक्टर ने एंटीवेनम लगाकर उपचार किया लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पहुंचते हि डाक्टर ने मृत लाया घोषित कर दिया जिससे परिजन रोने विलखने लगें वहीं शनिवार को शव का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया




