Sonbhadra News : मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के भरकवाह और करमा गांव के बीच मालगाड़ी की चपेट मे आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी।

sonbhadra
11:49 PM, April 3, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के भरकवाह और करमा गांव के बीच मालगाड़ी की चपेट मे आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी । घटना शुक्रवार को शाम करीब साढ़े सात बजे की है । रेलवे दोहरीकरण का काम देख रहे किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी गांव के लोंगों को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने शव को रेल पटरी के किनारे रखवाते हुए मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी । थाना पुलिस अग्रीम कार्यवाही मे जुट गयी ।



