Sonbhadra News : अचानक तबियत बिगड़ने से अधेड़ की मौत
कुछ महीने पहले बाहर से कमा कर लौटा था अधेड़,अचानक तबियत बिगड़ी

सोनभद्र
7:38 PM, April 5, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बोम गांव में एक अधेड़ की एकाएक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीएम हाउस पर मौजूद मृतक के पुत्र ने शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे बताया कि मेरे पिता 55 वर्षीय रामसहाई अगरिया पुत्र राम औतार उम्र 55 वर्ष, निवासी बोम थाना विंढमगंज बाहर काम करने गए हुए थे जो चार पांच महीने बाद काम कर घर वापस आए थे। जिनकी फोन से बात करने के दौरान एकाएक तबियत बिगड़ने लगी। जिस पर परिजनों ने आनन फानन इलाज के लिए में अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।




