Sonbhadra News : रस्सी के सहारे अधेड़ ने की आत्महत्या, परिजनो में मचा कोहराम
हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा में मंगलवार को एक अधेड़ ने अपने घर में ही रस्सी के सहारे फांसी का फंदा अपने गले में डालकर आत्महत्या कर लिया।

घटना स्थल के बाहर ग्रामीणों की लगी भीड़
sonbhadra
6:29 PM, November 5, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा में मंगलवार को एक अधेड़ ने अपने घर में ही रस्सी के सहारे फांसी का फंदा अपने गले में डालकर आत्महत्या कर लिया।
हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव निवासी देवशाह गोड़(56) पुत्र कतवारु ने अपने कच्चे घर की धरन में रस्सी के सहारे फांसी का फंदा अपने गले में डालकर आत्महत्या कर लिया।घटना की जानकारी होने पर परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाथीनाला थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जूट गई है।




