Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी मच गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया

एएसपी कालू सिंह
sonbhadra
7:32 PM, February 23, 2025
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेणुकापार के ग्राम सभा पनारी के टोला काश पानी में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी मच गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि ओबरा थाने पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव चारपाई पर पड़ा हुआ है। बताया कि मृतक की पहचान शिवकुमार उम्र 55 वर्ष निवासी जुगैल के रुप मे हुई है। बताया कि मृतक के नाक पर चोट है। वह अकेले ही रहते थे।परिवार में पत्नी बच्चे नहीं थे। मृतक चार भाई हैं।कहा कि पोस्टमार्टम के पश्चात ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।




