Sonbhadra News : 70 वर्षीय वृद्ध का नदी के छलके में मिला शव
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झारो खुर्द में शनिवार को सायं करीब 4:00 बजे लोढ़वा नदी के छलके के पास पानी में उपलाया हुआ एक वृद्ध का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

sonbhadra
8:14 PM, September 7, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झारो खुर्द में शनिवार को सायं करीब 4:00 बजे लोढ़वा नदी के छलके के पास पानी में उपलाया हुआ एक वृद्ध का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पानी में से शव को निकाल कर पहचान कराया गया तो उसकी पहचान दलबीर सिंह पुत्र स्वर्गीय बाबा सिंह ग्राम झारो के रूप में हुई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष पनिका के द्वारा दुद्धी कोतवाली पुलिस को एक वृद्ध के शव मिलने की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शव को कब्जे मिले पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मर्चरी में भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।




