जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि "मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि आंधी एवं वज्रपात के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। किसान खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें। उन्होंने लोगों को मोबाइल फोन, बिजली उपकरण एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। साथ ही तेज बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने, खुले मैदान, तालाब, नदी और अन्य जलस्रोतों से दूर रहने को कहा गया है। किसानों से खलिहानों में रखे अनाज एवं कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील भी की गई है।"