Sonbhadra news : फॉसिल पार्क में योग दिवस पर सामूहिक योग, विरासत और स्वास्थ्य का संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैमूर वन्यजीव प्रभाग के गुरमा रेंज स्थित विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल पार्क में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

sonbhadra
11:54 AM, June 21, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी, (सोनभद्र)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैमूर वन्यजीव प्रभाग के गुरमा रेंज स्थित विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल पार्क में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। स्कूली बच्चों ने भी योगासनों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों से समृद्ध सलखन फॉसिल पार्क देश की महत्वपूर्ण धरोहर है और यहां योग दिवस का आयोजन स्वास्थ्य, पर्यटन तथा विरासत संरक्षण का संदेश देता है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जिले की ऐतिहासिक विरासत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




