Sonbhadra news : बिल्ली मारकुंडी के बारी आदि क्षेत्र में अलाव जलवाने व कंबल वितरण को लेकर एसडीएम ओबरा को सौंपा ज्ञापन
अत्यधिक ठंड के मद्देनजर क्षेत्र में अलाव रखवाने व जरूरत मंदों को कंबल वितरण कराए जाने को लेकर उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

sonbhadra
6:10 PM, December 20, 2025
घनश्याम पांडेय/एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) शनिवार को ओबरा तहसील परिसर में ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी वार्ड नंबर 3 के सदस्य प्रतिनिधि समाजसेवी गोविंद भारद्वाज के नेतृत्व में अत्यधिक ठंड के मद्देनजर क्षेत्र में अलाव रखवाने व जरूरत मंदों को कंबल वितरण कराए जाने को लेकर उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन द्वारा अवगत गया कि ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र अंतर्गत बारी मस्जिद व सेवा सदन से मां वैष्णो देवी मंदिर और बारी गांव क्षेत्र लगातार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों से उपेक्षित रहा है। अत्यधिक ठंड में आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र में लोगों को कड़ाके के ठंड में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और बताया कि क्षेत्र में आज भी कई ऐसे लोग व परिवार रहते हैं जिनके पास ठंड से बचाव हेतु मोटे कपड़े-जैकेट खरीदने के पैसे नहीं हो पाते, कई लोग किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। मांग की गई कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र के मुख्य स्थानों में सेवा सदन, लंगड़ा मोड़, दाढ़ी होटल, कोल बस्ती, आकाश गंगा होटल, मां वैष्णो देवी मंदिर, खन्ना कैंप, शिक्टहवा तोला, कोल बस्ती, शिव मंदिर बारी गांव, गोरदाह शमशान घाट, आदि सार्वजनिक स्थानों पर अत्यधिक ठंड को देखते हुए अलाव की लकड़ी गिरवाने व जरूरतमंदों में कंबल वितरण कराए जाने की मांग की गई।
इस दौरान समाजसेवी बजरंगी सेठ, अमरजीत, सुशील निषाद व निजाम मौजूद रहे।




