Sonbhadra news : UPRVUNL पेंशनरों की LMB-10 सुविधा संरक्षण हेतु ज्ञापन समर्पित
पेंशनरों की LMB-10 विद्युत सुविधा के संरक्षण को लेकर आज एक महत्वपूर्ण ज्ञापन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को सौंपा गया।

sonbhadra
4:25 PM, September 24, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा सोनभद्र । उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) के पेंशनरों की LMB-10 विद्युत सुविधा के संरक्षण को लेकर आज एक महत्वपूर्ण ज्ञापन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को सौंपा गया।
अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में प्रस्तुत इस ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई गईं-
LMB-10 धारक पेंशनरों के घरों में मीटर न लगाया जाए,
परंपरागत विद्युत सुविधा को यथावत बनाए रखा जाए, पेंशनरों के आजीवन योगदान का सम्मान किया जाए, पेंशनरों का योगदान ज्ञापन में रेखांकित किया गया कि UPRVUNL के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दशकों तक कोयले की राख और औद्योगिक प्रदूषण के बीच कार्य करके राज्य की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य को दांव पर लगाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की है।
स्वास्थ्य चुनौतियों पर चिंता
ज्ञापन में चिंता व्यक्त की गई कि कई पेंशनर सेवानिवृत्ति के कुछ वर्षों बाद श्वसन संबंधी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में LMB-10 सुविधा उनके जीवन यापन की आधारभूत आवश्यकता है।
आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि मीटर लगाने का कार्य किया गया तो व्यापक पेंशनर आंदोलन की संभावना
सामुदायिक असंतोष का प्रसार, वर्तमान कर्मचारियों के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव, राज्य की विद्युत व्यवस्था की कार्यप्रणाली में व्यवधान
वर्तमान कर्मचारियों पर प्रभाव
ज्ञापन में विशेष रूप से उल्लेख किया गया कि यह निर्णय वर्तमान में कार्यरत UPRVUNL कर्मचारियों के मनोबल को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा, जिससे
काम के प्रति उत्साह में कमी, जोखिम भरे कार्यों से बचने की प्रवृत्ति, विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में गिरावट शामिल है।
ज्ञापन सौंपने वालों में
महताब आलम - प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच,
संतोष कनौजिया - जिला सचिव,
राजकुमार यादव- युवा मंच जिला उपाध्यक्ष,
शरीफ खान- अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष,
विकास कुमार गौड़ - पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,
-धनराज सिंह- जिला कार्यकारिणी सदस्य,
राम बच्चन सिंह, मोहम्मद अनीस, गुलाम मोहिउद्दीन जिलानी, विनम्र पटेल, रिजवान खान सहित अन्य लोग शामिल रहे। ज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया कि यह केवल विद्युत कनेक्शन का मामला नहीं है, बल्कि पेंशनरों के सम्मान, वर्तमान कर्मचारियों के मनोबल और राज्य की संपूर्ण विद्युत व्यवस्था के भविष्य का प्रश्न है।
अपना दल (एस) ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन इस भावनात्मक अपील को समझते हुए जनहित में उचित निर्णय लेगा और LMB-10 सुविधा को यथावत बनाए रखेगा।




