Sonbhadra News : महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर होगी सदस्यता महाभियान की शुरुआत
15 सितंबर को महिला काँग्रेस 40वाँ स्थापना दिवस को लेकर आज महिला काँग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने अपने निज निवास पर पत्रकारों से मुख़ातिब हुई।

sonbhadra
8:40 PM, September 14, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• जिले की 50 हजार महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का लिया है लक्ष्य - उषा चौबे
सोनभद्र । 15 सितंबर को महिला काँग्रेस 40वाँ स्थापना दिवस को लेकर आज महिला काँग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने अपने निज निवास पर पत्रकारों से मुख़ातिब हुई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने बताया कि अखिल भारतीय महिला काँग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के आह्वान पर 15 सितंबर को महिला काँग्रेस 40वाँ स्थापना दिवस पर सदस्यता महाभियान का शुरुआत किया जाएगा। अभियान को धार देने के लिए महिला काँग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने महिला काँग्रेस की जिला और शहर अध्यक्षों को ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को सदस्यता दिलाने का निर्देश दिया है।
जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि यह सदस्यता पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगा, जिसके तहत हर वर्ग की महिलाएं पांच साल के लिए महिला काँग्रेस की सदस्य बन सकती है, मात्र 100 रुपये की ऑनलाइन फीस जमा करते ही हर महिला सदस्य को तुरन्त ऑनलाइन एक सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा की महिला काँग्रेस की सदस्यता महाभियान जनपद के प्रत्येक ब्लाक, न्याय पंचायत, नगर व शहर स्तर पर चलाया जाएगा।
उषा चौबे ने जिले की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनपद मे महिलाओं, बेटियों पर बलात्कार, अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, घटनाएं हो जाने के बाद भी मुक़दमा दर्ज करने और और अपराधियों को पकड़ने मे प्रशासनिक अधिकारी टाल मटोल करते रहे है। ऐसे मे महिलाओं को संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।




