Sonbhadra News : महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर हुई सदस्यता अभियान की शुरुआत
आज जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष उषा चौबे के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने सदस्यता अभियान...

sonbhadra
5:25 PM, September 15, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष उषा चौबे के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की।इस दौरान महिलाओं को ऑनलाइन सदस्यता दिलाने के साथ-साथ प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि "जनपद में भारी संख्या में महिलाओं को महिला कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर हम पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाती रही है। तमाम महिलाएं महिला कांग्रेस से जुड़कर ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश और देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना चाहिए। अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए।"
ऊषा चौबे ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि "बीजेपी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा का कोई ठोस इंतजाम नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे समाज में भय का माहौल बना हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बेटियों पर अत्याचार की घटनाएं निरंतर सुनने को मिल रही हैं।"
उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि "बीजेपी सरकार के चलते महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। जिससे महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। मध्यम वर्गीय परिवार भी अब इस भयंकर महंगाई की चपेट में आ चुका है। सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिल रही है।"




