Sonbhadra news : मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, प्रज्ञा ने हासिल किया प्रथम स्थान
सोनांचल सेवा मंच और नगर पंचायत ओबरा के संयुक्त आयोजन में वर्ष 2026 की ओबरा स्तरीय मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

sonbhadra
6:50 PM, September 20, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा, सोनभद्र। सोनांचल सेवा मंच और नगर पंचायत ओबरा के संयुक्त आयोजन में वर्ष 2026 की ओबरा स्तरीय मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी और विशिष्ट अतिथि गीतांजलि चौबे रहीं।
प्रतियोगिता में प्रज्ञा ने प्रथम, काजमा फिरदौस ने द्वितीय और सजरू जन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कई छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। गायकी में जोया तथा स्वच्छता जागरूकता भाषण में कीर्ति कुमारी को नगद पुरस्कार मिला।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए नारी सशक्तिकरण और स्वच्छता को समाज की जिम्मेदारी बताया। निर्णायक मंडल में आरती गोयल, लक्ष्मी सिंह और कुसुम कुमारी रहीं।
मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव व अध्यक्ष अनूप कुमार सेठ ने कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह त्रिपाठी ने किया।




