Sonbhadra news : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा कैम्प का किया गया आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को मेगा कैम्प का आयोजन किया गया

sonbhadra
4:59 PM, September 25, 2025
जायनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर - सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को मेगा कैम्प का आयोजन किया गया, कैम्प में मरीजों के बिभिन्न प्रकार के रोगों के उपचार के लिये बिशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद थे। प्रधानमंत्री के जन्म दिन से2अक्टूबर तक चलाये जा रहे बिशेष कार्यक्रम के मेगा कैम्प का उद्घाटन इंजीनियर रमेश सिंह पटेल ने किया, शिविर में लगभग250 लोगों का उपचार एवं दवा वितरण किया गया। 70साल की उम्र पार कर गये छः लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया ,एक दर्जन गम्भीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को जिला अस्पताल जा कर जांच कराने के बाद इलाज के लिये परामर्श दिया गया।
इस मौके पर कार्यवाहक प्रभारी डॉ अखिलेश पटेल, डॉ पी के राय, डॉ गुरुप्रसाद, डॉ शुभम त्रिपाठी, डॉ मोनिका, डॉ शिवकुमार यादव, डॉ शैलेंद्र गीरी, डॉ अरुण यादव, डॉ खुशबू, डॉ मनीष तिवारी, डॉ संजय सोनकर, डॉ अजीत कश्यप, डॉ जितेश गुप्ता, डॉ प्रीतम पाठक सहित पैरामेडिकल टीम मौजूद थी।




